भजन-261
टेक:- जां टूट भ्रम के ताले, तूं कुंजी ला गुरु ज्ञान की।
।. सच्चे मन से ध्यान धरै तो कौन बतावे घाट तनै। कर आत्मा की शुद्धि मिलज्या ईश्वर औचघट घाट तनै। तूं सुरत भजन में लाले फिर मेहर फिरै भगवान की ।
2. जीव सताना जुल्म कमाना के मिलज्या इन्सान तनै। दिन रात कमाया हाथ न आया रटा नहीं भगवान तनै। यमदूत आवैं विकराले तनै होज्या चिन्ता ज्यान की।
3. फिर पीछे न्यू रोबैगा मनै क्यूं. ना आच्छा कर्म करा। सूके पर के रूके हों जब चिड़िया चुगले खेत हरा! तेरा घर रहग्या घर वाले वा कहां गईं जो श्यान थी।
4. गुरु तार दें पार बन्दे चरणों के में लागै नै। फेर बौहड़ के आवै कोन्या वक्त पड़ा है जागे नै है कृष्ण लाल गिरावड़ आले कर सेवा गुरु चन्द्रभान की ।
दोहा:- गुरु से भेद जो लीजिए, शीश दीजिए दान। बहु तक भोंदू बहि गए, राखि जीव अभिमान।।
भजन-262
टेक:- जो सन्त शरण में आया, आकै सच्चा ध्यान लगाया, बेड़ा पार हो गया। मैं कहूं सुना कै हाल जो कष्ट निवार हो गया।।
1. जीन्द जिले में गाम रामगढ़ नाम दलेल रै। करे सभी उपचार मगर होगे थे फेल रै। गेल उसके माणस आए अठारा, सन्त जी कष्ट मेट दो म्हारा, दुखी परिवार हो गया। इस दलेल के ऊपर खाली सब घर बार हो गया।।
2. नांदल का कण्डैक्टर भगत सिंह नाम बतलाया। मधुबन धोरै गिरी देव की फेट में आया। काया एकदम सारी घुटगी, थी जो पास नौकरी छुटगी, कती बेकार हो गया। जब फिरी सन्त की मेहर तो बाग बहार हो गया।।
3. एक बेरी आली देबी ने थी लड़की खूब सताई। दस मानस लें पकड़ फेर भी ना काबू आई। भाई जिसका जगत करै भंडारा, आड़े उसने नाक रगड़ दिया सारा, चकित संसार हो गया। जिसने घमंड करा सिर नीचे न्यू हर बार हो गया।।
4. आड़ै गूंगा बहरा ठीक हुआ एक ठीक हुआ अन्धा। श्रद्धा और विश्वास करो यहां बहती है गंगा। लम्बा कोन्या सै घणा रस्ता, रोहतक पास गिरावड़ बसता, के कोस हजार हो गया। कोई शर्त लगा देखो जै मन में विकार हो गया।।
5. किस किस का करूं बयान मेरी तो भरी पड़ी डायरी। धन भाग उस बन्दे के जिनके गुरु चन्द्रभान ब्रहमचारी। थारी कृष्ण पै मेर रहै सै, कृष्ण हृदय बीच रहै सै, सभी श्रृंगार हो गया। एक जीव जगत का कहैं एक करतार हो गया।।
दोहा:- राम कृष्ण से को बड़ा, तिन्हूं तो गुरु कीन। तीनों लोकों के धनी, गुरु आगे आधीन।।
भजन-263
टैक:- राम कहूं घनश्याम कहूँ तनै के कहूँ दीनानाथ, दिया हो तने सदा भगतों का साथ।।
1. उग्रसेन के कंस हुए जो पाप का मटका भरे रहे थे। वासुदेव और देवकी दोनों पड़े कैद में सड़ रहे थे। जिन बच्चों का जन्म हुआ वो कंस के हाथों व रहे थे। किसे की काबू ना चाली वें घूंट सबर की भर रहे थे। नन्द का लाला, बन रखवाला, आ पहुँचा आधी रात, दिया हो तनै सदा भगतों का साध ।।
2. खुद विष्णु अवतार धार कै कृष्ण नाम धराया था। गोकुल में छोड़ आइयो मनै आपे भेद बताया था। बासुदेव झट ठाकै पालना गोकुल के में आया था। इतने उमर संभाली नन्द घर टुकड़ा पानी खाया था। हुई थी सगाई, तनै रुकमण ब्याही, ब्रज में चढ़ी थी बरात, दिया हो तनै सदा भगतों का साथ॥
3. गोपनियों में रास रचा के बनग्या गऊ चरैया तूं। काली देह में कूद गया था ऐसा नाग नथैया तूं। तनै द्रोपदी की इज्जत राखी सच्चा चीर बढ़ेया तूं। भक्त उभारे दुष्ट संहारे नैया का खिवेया तूं। सुदामा रोया, उसका टोटा धोया, नरसी का भरा भात, दिया हो तने सदा भगतों का साथ॥
4. सतयुग में प्रहलाद बचाया खम्भ पाड़ नरसिंह होगे। त्रेता में तनै रावण मारा पैदा दशरथ घर होगे। द्वापर में शिशुपाल मार दिया कंस जैसे नर होगे। कह शर्मा जी राक्षस मारे दूर धडां तै सिर होगे। जिसने भी चाहया, तूं भाज्या आया, ऐसी है करामात। दिया तन्नै सदा भक्तो का साथ॥
दोहा : लाख चतुराई जो करे, रीझे नहीं गुरुदेव। कबीर अवसर जात है, करि सतगुरु की सेब ।।
भजन-264
टेकः- करोड़ों बंध छूट कै मुश्किल मिलता मनुष्य शरीर। कर मन प्यारे हरि के भजन में सीर।।
।. गरीब ब्राह्मण सुदामा टोटे ने घणा सताया था, सताया था। मिश्रानी की बात मान कै वो कृष्ण धोरे आया था, आया था। ठा छाती के लाया देख कै कपड़े झीरम झीर।। कर मन प्यारे...
2. शबरी भिलनी ने राम को झूठे बेर खुआए थे, खुआए थे। चलते चलते एक दिन प्रभु उसके दर पै आए थे, आए थे। सिर पर हाथ टिकाय काट दी जन्म मरण जंजीर।। कर मन प्यारे...
3. बाल्मीक ने डाके मारे खून करे थे बहुत घणे, बहुत घणे। सप्त ऋषियों ने समझाया था एक दिन मिलगे सारे जणो, सारे जणे। ऐसे ऋषि बणे फल मीठा हो सै जिसा अंजीर॥। कर मन प्यारे...
4. शर्मा जी सतगुरु की बाणी लय सुर के में गालो हे गालों हे एक दो घंटा सुबह शाम उस प्रभु को ध्यालो हे, ध्यालो हे सच्चा सत्संग पालो हे फिर आगे थारी तकदीर ।। करै मन प्यारे....
भजन-265
( तर्ज:- भजन कर बन्दे )
टेक:- पणवासी प्यारी आई, पणवासी प्यारी आई, पणवासी प्यारी आई, ल्याई शुभ दिन चन्द्रभान का ।
1. पणवासी के दिन आया, यो बन सेवक भगवान का।। साल 75 कातिक आया, 8 बजे सी दर्श दिखाया। कुनबे में लगा उहमाया, घर भरग्या नेकी राम का।। पणवासी के दिन आया...
2. पांच साल के कै लग्न लगी थी, 12 साल के नै दुनिया तजी थी। एक रामकिशन मन भाया, मिला सतगुरु पूर्ण ज्ञान का॥ पणवासी के दिन आया...
3. भीष्म की ज्यूं बीती जिंदगी, बहुत करी तनै भजन बंदगी। हरि रंग में रंग दी काया, फिर प्रेम मिला भगवान का।। पणवासी के दिन आया...
4. कृष्ण मिलगे थे इस ढंग में, शंख, चक़ और गदा पदम में। पीताम्बर भेष बनाया, इस चतुर्भुजी सी श्यान का।। पणवासी के दिन आया...
5. शर्मा गुरु जी का दास रहैगा, भेद बताया वो पास रहैगा। गुरु रखियो छत्र छाया, मैं भूखा हूं थारी श्यान का ॥ पणवासी के दिन आया...
दोहा:- एक घड़ी का मोल ना, दिन का कहां बखान। सहजो ताहि न खोइये, बिना भजन भगवान ।।
दोहा:- जीवन थोरा ही भला जो, सत् सुमरिन होय। लाख वर्ष का जीवना, लेखे धरै न कोय।।
भजन-266
टेक:- तूं बन्दे राम सुमर ले रै तेरा हो ज्यागा कल्याण।
1. तनै लाख चौरासी भोगी, रै बणा जन्म मरण का रोगी। भक्ति से मुक्ति होगी रै यो गीता का प्रमाण।
2. नौ मास गर्भ में झूला, रै तनै हरि का भजन कबूला। किसा बाहर आण कै भूला रै किसी लाग्या कुबध कुमाण।
3. तू गुण गोबिन्द के गाले, रै आगे का जतन बणाले। नौका के बली लगाले रै न्यू कहते वेद पुराण।
4. जै गुरु वचन पै डटज्या, रै तेरी लाख चौरासी कटज्या। तेरा आना जाना छुटज्या रै न्यू कहते चन्द्रभान।
दोहा: - प्रेम भक्ति गुरु से मिले, अराधना और ध्यान जप तप संयम साधना, शुद्ध समझ सम ज्ञान।।
दोहा:- बिन गुरु भेद न पावहिं, जतन करो हजार। गुरु कृपा मन थिर करे, कह कबीर विचार ।।
भजन-267
टेक: - नमो नमो थारे चरण कमल में शीश निवांऊ हर के गुरु। बनके खिवैया नैया के करो भव सागर से पार गुरु ।।
1. ब्रह्मा विष्णु रटैं महेश, नारद शारद रटते शेष। सिद्ध गण सरस्वती और गणेश, रहे चरणों में सिर डार गुरु ॥
2. जिन पर कृपा गुरुवों की होती, मन मन्दिर में खिलज्या ज्योति। पत्थर को कर दो मोती, तो मिट जाता अन्धकार गुरु ॥
3. ऐसा फंसग्या जीव विचारा, विषयों ने दे पटका मारा। तुम बिन मेरा कौन सहारा, तुम्ही करो उद्धार गुरु ॥
4. कृष्ण लाल गिरावड़ आला, मैल अन्दर का धो दो काला। थारी शरण आया चाला, चाहे ठुकरा दो या करो प्यार गुरु। बनकै खिवैया...
भजन-268
टेक : बरस रहा, बरस रहा, मेरे सतगुरू के दरबार अमृत, बरस रहा।
1. रोग दोष ने पल में खोते, सत्संग गंग में लाले गोते। होते दूर विकार, अमृत बरस रहा।
2. उल्टा नाम जपा जग जाना, बाल्मीक हुए ब्रह्म समाना। चले आना एक बार, अमृत बरस रहा।
3. समन सेऊ नन्दा नाई, सबकी नैया पार लगाई। हुईं मीरां बाई पार, अमृत बरस रहा।
4. धूप दीप घी चन्दन मेवा, प्रकट होते खुद महादेवा। सेवा से सत्कार, अमृत बरस रहा।।
5. श्री चन्द्रभान गुरु अविनाशी, कृष्ण लाल करटै तेरी फांसी । पणवासी शनिवार, अमृत बरस रहा।
देहाः- जिह्वा से राम भज, हृदय धन सो कर कार। राम मिलहिं घर आन कर, कर रविदास विचार।।
भजन-270
टेक:- सतगुरू स्वामी, अन्तर्यामी पुरुषोत्तम भगवान, मनुष्य के चोले में ।।
।. महिमा अपरम्पार तेरी नहीं समझ कोई पाया है। निराकार निर्लेप निरंजन धरी मनुष्य की काया है। तूं कण कण बीच समाया है, तेरी कौन करै पहचान, मनुष्य के चोले में ।।
2. वेद शास्त्र सारे गाते ब्रह्मा विष्णु महेश तूही। रामचन्द्र कभी कृष्ण बन दे गीता का उपदेश तूही। काटै कर्म कलेश तूही, कभी देते आत्म ज्ञान, मनुष्य के चोले में ।।
3. चेतन कर दिए जीव तनै जो भरम भूल में सो रहे थे। अजामेल से तार दिए जो अपना कर्म डुबो रहे थे। जो बीज विघ्न का बो रहे थे, करा उनका भी कल्याण, मनुष्य के चोले में ॥
4. सतलोक तैं आके दे दिए सतगुरु जी तनै दर्शन हो कुछ भी गुण मेरे में कोन्या क्यू करे हो गए प्रसन्न हो श्री चंद्र्भान गुरू का कृष्ण, क्युकर भुलु शान, मनुष्य के चोले मे
Please enable JavaScript in your browser to view the content