भजन-221

( तर्ज:- मेरे नटवर नन्द किशोर )

 टेक :- तेरे धन ने लूटैं चोर, मुसाफिर चेत जरा।

1. पांच ठगों ने दे दिया घेरा, लूटैं माल द्रव सब तेरा। अपना दिखा कै जोर, मुसाफिर चेत जरा।

2. कुछ तो करले मन में चेती, बिना सम्भाले उजड़े खेती। चर जां डांगर ढोर, मुसाफिर चेत जरा।

3. ममता माया तृष्णा आशा, दसों पलटैं उल्टा पासा। बिखरै सारी बौर, मुसाफिर चेत जरा।

4. इसमें बिल्कुल झूठ रती ना, बखशें यम के दूत कती ना। कितना करिये शोर, मुसाफिर चेत जरा।

5. चन्द्रभान चल सन्त शरण में, आवै कोन्या जन्म-मरण में। कर देंगे ढंग और, मुसाफिर चेत जरा।

दोहा:- तप करते यौवन गया, द्रव्य गया दे दान। प्राण गए सत्संग में, तीनों गए न जान।।

भजन-222

 ( तर्ज:- सादा )

 टेक : करो हरि का भजन या मंजिल पार हो ज्यागी। आगै बरतन खातिर पूंजी तैयार हों ज्यागी।।

1. इस दुनिया में आ कै बन्दे कर लीजे दो काम। देने को टुकड़ा भला हो लेने को हरि नाम। राम नाम की भूल से बस दुख है आठों याम। उठत बैठत चलते फिरते कभी न भूलो राम। गफलत की तो काया तेरी बेकार हो ज्यागी।।

2. चाहिए था कुछ ब्याज कमाना आन गंबाया मूल। फिर जागा साहूकार पै तो पतले पड़ेगी धूल। सहम विषयों में पागल होकैे खोया जन्म फजूल। खाली हाथ यहां से चलकै जा आई बाई भूल। गूंगी होके जीभ तेरी लाचार हो ज्यागी।।

3. आशा तृष्णा ममता तज है दो दिन का मेहमान। नकली खेल मदारी का क्यूं देख होवे हैरान। मनसा वाचा कर्मण से ला हरि भजन में ध्यान। थोड़ी सी हिम्मत में खुश हों टेर सुनै भगवान। करले हिम्मत कीमत में शुम्मार हो ज्यागी।। चन्द्रभान सन्त बतलावें आगे का सुख हो।

4. राम नाम के सुमरन मै जै थोड़ा सा रुख हो विघ्न कलेश मिटे सारे नही तन मन मै दुख हो अंत मता सो गता कहै हरि नाम मुख हो हरि ओम की नाव तेरा आधार हो ज्यागी।।  

भजन-223

( तर्ज:- बन्दे दो दिन का मेडमान)

टेक: धरले हरि भजन में ध्यान, बहना टेर सुने भगवान।

।. नाम रटै थी मीराबाई » एक दिन मिलगे कॄष्ण कन्हाई आन दिखाई अपनी श्यान, बहना टेर.....

2. सूए के संग तिरगी गनका, दीपक चसा निराला मन का जग जाने होगा कल्याण, बहना टेर...

3. द्रोपदी की सुनी टेर थी, पल भर की ना करी देर थी। देखनियां होगे हैरान, बहना टेर...

4. दर्श दिये भिलनी को आकै, अहिल्या तारी पैर लगाकै। रामायण यों करै बखान, बहना टेर...

5. चन्द्रभान सनतों का नारा, कलियुग केवल नाम आधारा। पार होते कर हरि गुणगान, बहना टेर...  

भजन-224

(तर्ज : करो हरे का जाप)

टेक:- काया है किस काम राम के भजन बिना।

1. हरि गंग में लाले गोता, का नाम बिन सुख नै होता दुख है आठों याम , राम के.....

2. आंख मीच क्यु भूल मै सोया, ब्याज के लालच मूल भी खोया लूटा दिये सब दाम, राम के.....

 3. आगे की कुछ सोच करी ना, आध घड़ी लिया नाम हरि ना। क्यू कर मिलै आराम, राम के...

4. कदे ना हर की माला फेरी, कैसे परमगति हो तेरी । मिलै नहीं सुख धाम, राम के...

5. चन्द्रभान सन्त बतलाते, पांचों मिल कै रोज सताते। घलती नहीं लगाम, राम के... काया है किस काम...  

भजन-225

(तर्ज:- ले हरि भजन का धन्धा )

 टेक:- करले भजन हरि का, है जीवन का आधार है।

1. है संकट हरण विधाता, मन वांछित फल के दाता। हे मांगो सो मिल जाता, वो ऐसे हैं दातार है।

2. काम हो बेशक कर में, पर लग्न रहें जा हर में। तो कष्ट मिटै पल भर में, जै होजां शुद्ध विचार है।

3. सुन सत्संग हो बेखटकै, सही एक वचन पै डटके। है कृष्ण का ना रटकै, वा हुई गुजरी पार है।

4. कुछ करले अगत कमाई, हो अपनी आप भलाई। भज गोबिन्द कृष्ण कन्हाईं, नहीं पड़े जमां की मार है।

5. कह चन्द्रभान हो रक्षा, सनतों की सुन ले शिक्षा। ले गुरु ज्ञान की भिक्षा चल सतगुरु के दरबार हे।

दोहा : चेत मुसाफिर बावरे, सब झूठा अभ्िमान। अवतार सरीखे ना रहे, तेरा क्या अनुमान ।।

भजन-226

( तर्ज:- कोए आवै कोए जावे )

टेक:- तेरी हो ज्यागी शुद्ध काया, रट ओम हरि के नाम को।

।. राम नाम का धन हो मन से लगते हैं कुछ दाम नहीं । जितना खर्च बढ़ेगा उतना है घटने का नाम नहीं। यह दिन-दिन होत सवाया, रट ओम हरि के नाम को।

2. पांच वर्ष की उमर ध्रुव की बण के रस्ते हो लिया।

नारद से गुरु मंत्र लेके राम नाम धन टोह लिया।

था जीवन अमर बनाया, रट ओम हरि के नाम को ।

3. प्रहलाद देख के ताते खम्ब ने भूला बिल्कुल हरि नहीं।

हिरनाकुश को मार गिराया पल की देरी करी नहीं ।

आ अपना भक्त बचाया, रठ ओम हरि के नाम को ।

4. सदन कसाई नन्दा नाई नरसी का उद्धार किया।

सहजो, कर्मा, मीरां, द्रोपद, गनका को भी पार किया।

यह सनतों ने फरमाया, रट ओम हरि के नाम को ।

5. चन्द्रभान सनतों का कहना सत्संग से ही शुद्ध सर क पांच चोर की पेश चलै ना जिस पर राम नाम दर लगे हक की छाया, रट ओम हरि के नाम को।

दोहा:- नारायण परलोक में, ये दो आवत काम। देना मुट्ठी अन्न की, लेना भगवत नाम ।।

भजन-227

 ( तर्ज:- बड़े भाग्य से होता है )

 टेक:- जिनको सतगुरु देव सन्त प्यारा मिल गया।

भव सागर से पार का सहारा मिल गया।।

1. सन्त जपावै नाम सुबह शाम राम का ।

खास अगत का धन हो मंत्र देते काम का ।

परम गति के धाम का, किनारा मिल गया।।

2. युक्ति से मुक्ति कर देते मंजिल हो आसान।

गोबिन्द से दें गुरु मिला खुद हाजिर हों भगवान ।

अनमोल रतन की खान, एक नजारा मिल गया।।

3. तीर्थ नहाए एक फल मिलता सन्त मिले फल चार।

सतगुरु मिले अनेक फल हों दर्श करो हर बार। होते ये दातार,

गुण भंडारा मिल गया।।

4. भूली वस्तु लखा देवें यह हों दयालु आप।

इनके दर पै आ जाने से कट जाते सब पाप।

तन के मिटते ताप, एक फव्वारा मिल गया।।

5. चन्द्रभान सन्त की संगत सुखदाई होती।

मन का मैल मिटै सारा सब दागों को धोती।

जगज्या जीवन ज्योति, एक चमकारा मिल गया।।  

भजन-228

 ( तर्ज:- पाप से धरती लरजी )

 टेकः- हैं दुख में घिरी प्रानी आ टेर सुनो गिरधारी। यह कष्ट मेट दो सारे तुम बांके श्याम बिहारी ।।

।. सैन भक्त का संकट टाले, धनना जाट आ आप सम्भाले। बने नरसिंह के गडवाले, ले हाथ बसोला आरी।।

2. द्रोपदी की लाज बचाई, कुब्जा कुबड़ी पार लंघाई। अनसुइ़या मीरांबाई, वा गनका पार उतारी।।

3. अर्जुन के सब कारज संवारे, सदन कसाई पार उतारे। सुदामा के बन प्यारे, खड़े कर दिये महल अटारी॥

4. कबीर भक्त की यज्ञ रचा दी, रविदास घर गंग बहा दी। गज की ज्यान बचा दी, जब नाम रटा बनवारी॥

5. नहीं दुर्योधन का हलवा भाया, साग विदुर घर न खाया। चाची का कष्ट मिटाया, जो देखै थी बाठ तुम्हार॥

6. चन्द्रभान कह सन्त द्वारे, नाम तेरा सुबह शाम पुकारे| ये नैया लगा किनारे, तुम दीनों के हितकारी॥

भजन- 229

टेक : जुग-जुग जीओ सन्त म्हारे हम देते आज बधाई दिन दूनी और रात चौंगुनी होज्या कला सवाई

1. सन्त नाम भगवान रूप यह परमार्थ को आते।

भजन कीर्तन सत्संग से हैं हर का नाम जपाते।

खुद तकलीफ उठाते पर सुख औरों को पहुँचाते।

दीन दुखी के रक्षक हों यह दुख और दर्द मिटाते।

रोग दोष का करेँ खात्मा देखो बिना दवाई ।।

2. शुद्ध आत्मा इनके संग हो पाप करटैं दर्शन में ।

नहीं सबाली खाली जा कोई इच्छा लेकर मन में।

राम नाम का सूआ लाकै कष्ट मेट दें छन में ।

पांच ठगों ने दूर भगा दें ताप रहैं ना तन में।

युक्ति से शक्ति देते खिलै चन्दा सी रोशनाई।।

3. सन्त बड़े परमार्थी हों घन ज्यूं बरसे आ।

मेटें दुविधा जीव की यह अपना पारस ला।

करकै सेवा आध घड़ी ले फल मेवा के खा।

ऋद्धि-सिद्धि सब मिल जाती हैं इनके दर पै जा।

दाग जिगर के धो दें पल में होज्या कती सफाई॥

 4. चन्द्रभान सन्त की आयु लम्बी दे करतार।

नर नारी सब मिलकर बोलो इनकी जय जयकार।

श्रद्धा और विश्वास से मिलता इनका सच्चा प्यारं।

इनके द्वार आकै होता दुखियों का उद्धार ।

नहा कर गात पवित्र हो इसी सत्संग गंग बहाईं।।  

दोहा : कोई तन दुखी कोई मन दुखी कोई, कोई चित उदास थोड़े-थोड़े सभी दुखी, सुखी राम का दास।।

भजन-230

टेक:- खुशियों का सन्देशा ले आई पणवासी प्यारी।

जुग-जुग जीओ सन्त म्हारे सब जय बोलो नर-नारी॥

।. शुक्ल पक्ष के चन्दा ज्यूं हो इनकी कला सवाई।

फूलो फलो बगीचा इनका देते आज बधाई ।

अपनी भक्ति से शक्ति दे सत्संग जोत जगाई।

दुखी जनों का मिटै अन्धेरा फैल रही रोशनाईं।

जपते और जपाते भगवन बन कै सही पुजारी।।

जुग-जुग जीओ सन्त...

2. सन्तों के दर्शन से प्रसन्न हो आनन्द सा मिलता।

रोग टोष का होते खात्मा संकट सब टलता।

इनके सत्संग से चक्कर इन पांचों का टलता।

भगवन भक्ति और प्रेम का फूल यहां खिलता।

छत्र छाया रह इनकी बस विनती यही हमारी ।।

जुग-जुग जीओ सन्त...

3. परमार्थ करने की खातिर सन्तन थीं शरीर!

भूली वस्तु लखा देवैं ये हर पराईं भर परम गति के पाने की ये बतलातें तदंबीर।

अपना पारस लाकै मनुष की पलट देवैं तकदीर ।

भूमि भार उतारन नै जानूं हर नै शक्ति तारी।। जुग-जुग जीओ सन्त...

4. चन्द्रभान सन्त समझाते महिमा राम नाम की ।

हरि कीर्तन करें प्रेम से भक्ति राधेश्याम की ।

श्रद्धा और विश्वास लिये जो पूजा करैं राम की ।

मेटें दुविधा जीव की ये बातें सभी काम की ।

सत्संग में आ बैठ कभी तो मिलता आप मुरारी ।। जुग-जुग जीओ सन्त...